फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर से पहले अयोध्या में हलचल, आत्मदाह का एलान करने वाले महंत गिरफ्तार

Tue, 04 Dec 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
महंत परमहंस को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छह दिसंबर से पहले अयोध्या में हलचल शुरू हो गई है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह उन्हें सीजीएम के कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि महंत परमहंस ने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार पांच दिसंबर तक राम मंदिर के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करे, नहीं तो छह दिसंबर को वह आत्मदाह कर लेंगे।

आत्मदाह के लिए तपस्वी छावनी में उन्होंने अपनी चिता सजा रखी थी और चिता पूजन भी किया था। हालांकि, पुलिस ने धर्मसभा के एक दिन पहले उनकी चिता हटा दी थी।

महंत परमहंस ने राममंदिर मुद्दे को लेकर अनशन भी किया था, पर उन्हें अनशन स्थल से भी हटा दिया था। वहीं, राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मामले की सुनवाई जनवरी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें