फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती-2018: आज आएंगे लिखित परीक्षा के नतीजे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 04 Dec 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पुलिस व पीएसी में सिपाहियों की सीधी भर्ती-2018 की लिखित परीक्षा के नतीजे मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर देगा। 
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार दोपहर दो बजे प्रदर्शित कर दी जाएगी। 

अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण पांच दिसंबर को सभी 18 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों (कानपुर नगर, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा (देवीपाटन), लखनऊ, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर, प्रयागराज और बांदा में आयोजित होगा। 
विज्ञापन


इसके प्रवेश पत्र मंगलवार को विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात दिसंबर को 11 जिलों कानपुर नगर, झांसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी और प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें