फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: वाहन चोर गिरोह का सरगना साथी समेत गिरफ्तार, 12 बाइकें बरामद

Wed, 21 Aug 2019 09:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
वाहन चोरों से बरामद हुई बाइकें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच में अंतर जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के सरगना को एक साथी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन


गिरोह ने लखनऊ व आसपास के जिलों से बाइकें चुराकर उन्हें बौंडी क्षेत्र में बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस इन बदमाशों के फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बौंडी थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सेमगढ़ा चौराहे से बौंडी की ओर तीन चोरों के अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना बाराबंकी के बदोसराय थाना अंतर्गत टिकुरी निवासी कमलेश पुत्र रामनरेश मौर्या और बौंडी थाना क्षेत्र के साईंगांव निवासी मोहनलाल पुत्र साधु को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों का तीसरा साथी महेश मौके से भाग निकला। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में इन वाहन चोरों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

विज्ञापन

लखनऊ व आसपास के इलाकों से चुराई बाइकें

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने पूछताछ में लखनऊ व आसपास के जिलों से बाइकें चुराने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक बरामद हुई हैं। ये लोग कागजात ट्रांसफर करा देने का झांसा देकर लोगों को बाइक बेच देते थे।

एसपी ने बताया कि चोरी की बाइकों की बरामदगी के संबंध में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि असली मालिकों को वाहन सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि मौके से फरार दोनों बदमाशों के साथी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें