जुमे की नमाज के लिए अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र की मस्जिद के सामने इकट्ठा हुए आठ लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
थाना पटरंगा के मकदूमपुर गांव की मस्जिद में ये लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में
21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में किसी भी स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।
उलेमाओं व धर्मगुरुओं ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से घर में ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है लेकिन कई जगह ऐसा देखने में आया कि लोग नमाज के लिए घरों से निकले जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।