फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपी डा. रमीज से आरोपी का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
डॉ. रमीज मलिक।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण रैकेट की आशंका में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डॉ. रमीज से उसका कनेक्शन खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पूर्व में डॉ. रमीज के संपर्क में था। डॉ. रमीज को धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि हस्साम अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले की सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी केजीएमयू के अलावा दूसरे विश्वविद्यालय के छात्राओं के भी संपर्क में था। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन को खंगाल रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन से आरोपी के अन्य साथियों का पता चलेगा। पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगालेगी, ताकि उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन

छात्राओं के दर्ज होंगे बयान

पुराने लखनऊ में चिकित्सा शिविर में शामिल होने वाली छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपी केजीएमयू में किसके शह पर आता जाता था, इस दिशा में भी छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि केजीएमयू में आरोपी के कई सहयोगी हैं, जिनकी मदद से वह छात्राओं पर रौब गांठता था। आरोपी ने कितने लोगों के धर्मांतरण का प्रयास किया है, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। छात्राओं के बयान के आधार पर पुलिस केस में धाराएं बढ़ाएगी।
नहीं दिखी शिकन, गुमराह करता रहा आरोपी

केजीएमयू प्रशासन ने जब हस्साम अहमद को पकड़ा तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की। सवालों का वह सीधा जवाब नहीं दे रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह शिया इंटर कॉलेज से 12वीं तक पढ़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। पुलिस का कहना है कि अगर कोई पीड़ित आरोपी के बारे में शिकायत करता है तो उसे इसी केस में शामिल कर पड़ताल की जाएगी। माना जा रहा है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ठगी के शिकार लोग सामने आ सकते हैं।

डॉ. रमीज मलिक।

डॉ. रमीज मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें