फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों संग भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस

विज्ञापन
गश्त करते व्यापारी और पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर की भूतनाथ मार्केट में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर शनिवार को नगर निगम और पुलिस की टीम पहुंची। मार्केट में व्यापारियों और पुलिस के राउंड लगाने पर तो अतिक्रमण हट गया, लेकिन उनके जाने के बाद देर शाम फिर से अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन

भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय से यहां अतिक्रमण की समस्या है। कई बार हटता है, लेकिन फिर से अवैध कब्जा हो जाता है। यहां दबंग और आपराधिक किस्म का रमन दुबे पूरे गैंग का सक्रिय संचालन कर वसूली और नगर निगम की जमीनों का सौदा करता है। उस पर गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोप है कि फुटपाथ दुकानदारों से 50 हजार की पगड़ी और 10 हजार रुपये मासिक किराया वसूलता है। कई बार शिकायत के बाद शनिवार दोपहर नगर निगम की गाड़ी पहुंची जिसके बाद ठेले, खोमचों वालों ने अपनी दुकान हटा लीं। शाम को एसीपी और डीसीपी ने भी राउंड किया उसके बाद फुटपाथ से अवैध कब्जेदारों ने दुकाने हटा लीं लेकिन उनके जाते ही वह सब फिर से काबिज हो गए। बताया कि उम्मीद है कि पुलिस के हस्तक्षेप से रविवार को अवैध अतिक्रमण से मुक्ति मिले। इस दौरान भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

गश्त करते व्यापारी और पुलिस।

गश्त करते व्यापारी और पुलिस।

गश्त करते व्यापारी और पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें