फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन बाद सही हुआ खंभा, आ रहा था करंट

विज्ञापन
खंभा सही करते बिजली कर्मी।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम सेक्टर-डी स्थित सचिवालय कॉलोनी से सटे अकिलापुर गांव में शिव मंदिर के पास आंधी-बारिश से गिरा बिजली का खंभा तीन दिन बाद सही किया गया। खंभा एक दीवार के सहारे टिका था और इसमें करंट उतर रहा था। मंगलवार दोपहर अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खबर चलने के बाद बिजली निगम ने खंभा सही करा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शैलेंद्र वर्मा और महेंद्र ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आंधी में पेड़ गिरने से बिजली का खंभा उसकी चपेट में आ गया था। इसके बाद खंभा गिरने की कगार पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। आरोप है कि बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर चले गए। खंभे को हटाने या सुरक्षित करने की कार्रवाई नहीं की। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि खंभा सही करा दिया गया है।

खंभा सही करते बिजली कर्मी।

खंभा सही करते बिजली कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें