फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जहरीली गैस के रिसाव से अफरातफरी, 24 लोगों से ज्यादा की हालत बिगड़ी

Wed, 04 Apr 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गैस रिसाव से मची अफरातफरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज के हुसैनाबाद की फातिमा कॉलोनी में घनी बस्ती के बीच चल रहे कारखाने में वेल्डिंग के दौरान सिलिंडर में लीकेज होने से गैस चारों तरफ फैल गई। गैस का रिसाव होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गैस की चपेट में आकर दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। चार महिलाओं व नौ बच्चों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कुछ का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हुआ। वहीं कारखाना सील कर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


 इंस्पेक्टर ठाकुरगंज दीपक दुबे ने बताया कि फातिमा कॉलोनी में मो. हाशिम ने अपने घर के भूतल पर कम्प्रेशर की टंकियां व अन्य उपकरण बनाने का कारखाना खोल रखा है। घनीबस्ती में संकरी गली में घर के सामने रखा गैस सिलिंडर शाम 4:30 बजे एक कार की टक्कर लगने से गिर गया।

उससे मामूली रिसाव होते देख हाशिम ने नोजल कसने की कोशिश की, पर नोजल टूट गया और तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव होते ही आसपास के घरों में मौजूद लोगों की आंखों में जलन के साथ दम घुटने लगा। अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं व बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महिलाओं व बच्चों को ट्रॉमा सेंटर व आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। लोगों में रोष फैलते देख हाशिम का बेटा मो. आसिम सिलिंडर अज्ञात स्थान पर लेकर भागा पर रास्ते में ही बेहोश हो गया।

विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन-तीन लोग प्रभावित

कॉलोनी में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। - फोटो : amar ujala
जहरीली गैस की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन-चार लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें कई ट्रॉमा सेंटर व निजी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। अर्शी की बहन सना, सुमबुल हैं। वहीं आयशा के परिवार से रफत, साइना भी भर्ती है। परिवारीजनों ने बताया कि समय रहते ही मरीजों को अस्पताल न पहुंचाया गया तो कई लोगों की जान तक चली जाती।

ये हैं भर्ती
कॉलोनी के महबूब रहमान की पत्नी अर्शी(35), मो. जावेद की पत्नी रफत जहां (40), अब्दुल रशीद की बेटी आयशा (25), मो. नसीम की बेटी सना (25), मो. बकील के बेटे मो. इस्माइल (25), मो. नदीम के बेटे हुजाला (8), बेटी स्मिथ (5), हिफजुल रहमान के बेटे हाजिक रहमान (8), बेटी हामिया रहमान(3), शमसुद्दीन के बेटे मोइनुद्दीन (6)को ट्रॉमा सेंटर व मो. नसीम की बेटी सुमबुल नसीम(14), हिफजुल रहमान की पत्नी गुलिस्ता(25), अब्दुल मुजिम की पत्नी साइना फातिमा (30)को केजीएमयू के गांधीवार्ड में भर्ती किया गया है।

सांस लेना हो रहा था मुश्किल
फातिमा कॉलोनी में रहने वाली गुलशन बेगम को शाम पांच बजे घर में गैस की गंध महसूस हुई। उन्होंने अपने किचन का जायजा लिया। इस दौरान गैस की गंध बढ़ती जा रही थी। सांस लेना मुश्किल होते देख जल्दी से पानी पीकर घर से निकलीं। गली में अफरातफरी मची थी। बेटे अरबाज ने उन्हें आननफानन में पास के अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। इनके अलावा नौशाद के बेटे अफान, जावेद, सुजात, परवेज समेत र्कई लोगों की हालत बिगड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें