फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lesson on good governance: मोदी 16 मई को योगी के मंत्रियों को पढ़ाएंगे सुशासन का पाठ, सीएम आवास पर करेंगे रात्रिभोज

Sat, 14 May 2022 02:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी सरकार के सभी मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे और उनके साथ रात्रिभोज भी करेंगे। इस संबंध में सारी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को प्रदेश की नवगठित सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। मोदी 5-कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुखातिब होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 16 मई को कुशीनगर से लौटते समय लखनऊ में प्रवास करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर सभी मंत्रियों से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी नवगठित सरकार के मंत्रियों को सुशासन, सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनता से समन्वय की सीख देंगे।

मोदी सभी मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे। उल्लेखनीय है कि 2017 में भी योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन के बाद भी मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों को सुशासन की सीख दी थी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को 16 मई को लखनऊ में ही रहने, अपने विभाग की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की रिपोर्ट तैयार रखने और कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें