फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने लखनऊ के स्ट्रीट वेंडर से की बातचीत, पूछा- हर रोज कितना कमा लेते हो

Tue, 27 Oct 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पटरी दुकानदार विजय बहादुर से बात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की। इस कड़ी में उन्होंने लखनऊ के पटरी दुकानदार (स्ट्रीट वेंडर) विजय बहादुर से योजना के तहत मिले लाभ पर चर्चा की।

विज्ञापन


चौक कॉम्प्लेक्स के पास भेलपूरी का ठेला लगाने वाले विजय बहादुर ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद व्यवसाय शुरू करने में मुश्किल आ रही थी लेकिन स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये मिलने के बाद एक साथ एक सप्ताह के लिए माल खरीद लिया जिससे बार-बार भागने की जरूरत भी नहीं पड़ती। वहीं, दुकान पर माल नजर आने से ग्राहक भी आने लगे हैं। विजय बहादुर ने पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया। बहादुर ने कहा कि कोरोना के बाद अब व्यवसाय फिर से शुरू हो गया है। शाम को ग्राहक आते हैं इससे हर रोज लगभग 250 रुपये तक की कमाई हो जाती है।

इस पर पीएम मोदी ने बहादुर से पूछा, क्या नई पीढ़ी के बच्चे भी भेलपूरी खाते हैं ? जिस पर बहादुर ने कहा कि ये हर उम्र के लोगों को पसंद आता है और लखनऊ में इसकी काफी डिमांड है।
विज्ञापन


बहादुर ने कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर भी पीएम मोदी की तारीफ की और लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए राशन के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

विज्ञापन

यहां देखें, बातचीत का पूरा वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें