फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मोदी- मुझे यूपी ने गोद लिया है, मैं मां-बाप को छोड़ने वाला बेटा नहीं

Thu, 16 Feb 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरदोई फ‌िर बाराबंकी में शंखनाद रैली को संबोध‌ित क‌िया। पहले हरदोई में हुई जनसभा में उन्होंने सपा सरकार पर जमकर न‌िशाना साधा। रैली की शुरुआत में उन्होंने कहा, 2014 में मैं हरदोई आया था तब यहां इससे एक चौथाई लोग भी नहीं थे, आज ऐसा लग रहा है क‌ि केसरिया समंदर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाइयों बहनों सवा सौ करोड़ लोगों का प्यार बोलता है। यूपी में जिन दो चरण का मतदान हुआ उसमें भारी मतदान हुआ। सभी तरह के अनुमान लगाने वालों ने कह दिया है क‌ि भाजपा का घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है।

मोदी ने कहा, पहले चरण में बीजेपी को भारी मात्रा में वोट देने के ल‌िए धन्यवाद। उन्होंने कहा, आज दुनिया का कोई अखबार ऐसा नहीं है जिसने भारत के वैज्ञानिकों की 104 सैटेलाइट छोड़ने के ल‌िए तारीफ न की हो।
विज्ञापन


सारा हिंदुस्तान गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का हर कोई प्रयास कर रहा है। दे्श आगे बढ़ जाए और यूपी पीछे रह जाए तो चलेगा क्या?मोदी ने कहा, भगवान कृष्ण यूपी में पैदा हुए और गुजरात को उन्होंने कर्मभूमि बनाया और मैं गुजरात में पैदा हुआ यूपी में काम करूंगा।

उन्होंने कहा यूपी ने मुझे गोद लिया और मैं ऐसा बेटा नहीं जो अपने माई-बाप को यूं ही छोड़ दूं। कहा क‌ि यूपी मेरा माई-बाप है मैं गोद लिया बेटा होने के बावजूद इसकी सेवा करूंगा।

‘पांच साल के भीतर खत्म कर दूंगा सारी समस्याएं’

नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा, यूपी में थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। मोदी ने कहा यहां हमारी सरकार आई तो पांच साल के भीतर सारी समस्याएं खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा, यहां सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। यहां सबसे ज्यादा गैंगरेप होते हैं। 

मोदी ने सपा मुखिया से सवाल किया, आप तो परिवार वाले हो, परिवारवाद वाले हो, यूपी को आप अपना परिवार नहीं मानते क्या? माताओं-बहनों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी होती है।

मोदी ने कहा, यहां गैरकानूनी हथियारों की फायरिंग से तीन हजार लोगों की हत्या होती है। यहां कट्टे का राज चलता है। क्या पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, अगर घुड़सवार सही हो तो घोड़ा सही दिशा में चलता है। 

मोदी ने कहा, पूरे हिंदुस्तान में 20 प्रतिशत से ज्यादा दल‌ित उत्पीड़न की घटनाएं यूपी में होती हैं। उन्होंने कहा, गैर कानूनी खनन यहां का मुख्य कारोबार है। कहा क‌ि अगर कोई पत्रकार या संगठन आवाज उठा दे तो उसके जिंदा रहने की भी गारंटी नहीं। कभी-कभी तो थाने से फोन जाता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।

 
विज्ञापन

‘नौकरी में खत्म करूंगा भाई-भतीजावाद’

पीएम मोदी - फोटो : self
पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्पपत्र को दोहराया। मोदी ने कहा, 11 मार्च को बीजेपी की सरकार बनेगी, शपथ के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के कर्ज माफी का निर्णय कराऊंगा, ये जिम्मेदारी मैं लेता हूं।     उन्होंने कहा, हमारे देश में एक बार महंगाई बढ़े तो घटती नहीं, धीरे-धीरे लोगों को आदत भी हो जाती है। सिर्फ चौ. चरण सिंह के समय में खाद के दाम कम हुए थे।

70 साल में किसी सरकार में दाम कम नहीं हुए लेकिन मैं प्रधानमंत्री बना तो डीएपी का दाम कम कर दिया गया। मोदी ने कहा, मैंने गरीबी को जिया है। हम गरीबों का ध्यान रखकर काम करते हैं।   एलईडी बल्ब कोई मोदी ने आकर नहीं खोजा। उन्होंने कहा, मैंने एलईडी का दाम सस्ता करवा दिया। लुटेरे इसमें लूट मचा रहे थे। मोदी ने सवाल किया, ये लुटेरे मुझे जीने देंगे क्या? कहा, मैं इनसे डरने वाला नहीं हूं। 

मोदी ने नोटबंदी का भी जिक्र किया। कहा 8 नवंबर को आठ बजे लोगों को पता चला होगा क‌ि कोई आया है। मैं रुकने वाला नहीं भ्रष्टाचारियों और लुटेरों से हिसाब बराबर करके रहूंगा। मोदी ने कहा, यहां मलाई खाने के ल‌िए इंटरव्यू होते हैं। कहा क‌ि नौकरी में भाई-भतीजावाद खत्म करूंगा ये मेरा वादा है। उन्होंने कहा क‌ि मैंने वर्ग-3 और वर्ग-4 का इंटरव्यू खत्म किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें