फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी बोले- गधा मेहनती जानवर, बेचारे गधे से क्यों डर गए अखिलेश

Thu, 23 Feb 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रैली के दौरान मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोध‌ित करने गुरुवार को बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने सपा पर हमला क‌िया साथ ही अख‌िलेश के गुजरात के गधों पर द‌िए गए बयान का भी करारा जवाब द‌िया। बता दें क‌ि एक रैली के दौरान अख‌िलेश ने टीवी पर द‌िखाए जाने वाले एक ऐड का ज‌िक्र करते हुए कहा था क‌ि गुजरात के तो गधों का भी व‌िज्ञापन क‌िया जाता है और लोग हम पर इल्जाम लगाते हैं। ऐसा कहने के बाद अख‌िलेश का ये बयान चर्चा में आ गया था। आज नरेंद्र मोदी ने इस पर पलटवार क‌िया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने रैली की शुरुआत कहा, उत्तर प्रदेश की भावी पी‌ढ़ी का भविष्य सुदृढ़ करने में पूरा प्रदेश लगा है मैं हृदय से आभारी में हूं। हम सब लोकतंत्र में सरकार बनाते हैं। जब सरकार बनती है तो जनता के सपने होते हैं। पार्टियां वादे करती हैं लेकिन 5 साल में सबको हिसाब देना होता है।चुनाव पूरा होने आया है लेकिन मैं हैरान हूं कि यूपी सरकार के मंत्री जनता को हिसाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने एक क‌िस्से  का ज‌िक्र करते हुए कहा, एक गांव में एक कुनबा था जिसके पास कार थी। वो कार ऐसी थी जिसके हॉर्न के सिवाय सबकुछ बजता है। इनकी भी सरकार ऐसी है ‌ज‌िसका काम नहीं कारनामा बोलता है।

मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं ‌क‌ि दिल बड़ा करके गठबंधन किया है लेकिन दिल बड़ा नहीं कड़ा करके गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस तो डूबी आपको भी ले डूबी सनम। 27 साल तक यूपी बेहाल करने वाले और 27 साल यूपी बेहाल कहने वाले दोनों म‌िल गए हैं। अब यूपी का क्या होगा? 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, इतने साल में मैंने बहुत आलोचना सुनी है पर समझ नहीं आता यूपी के मुख्यमंत्री का गधों ने क्या ब‌िगाड़ा है। उन्होंने कहा, मोदी पर हमला करो चलेगा अखिलेश जी ने गधे को भी नहीं छोड़ा। आप गधे से भी डर गए। अगर खुले दिमाग से देखो तो गधा भी प्रेरणा देता है। खर्च भी कम करता है। मोदी ने कहा, मैं बिना छुट्टी लिए काम करता हूं, गधे से प्रेरणा लेता हूं। गधा भेदभाव नहीं करता चाहे उसकी पीठ पर चीनी हो या चूना। भेदभाव तो भ्रष्टाचार में डूबे लोग करते हैं।
   

अख‌िलेश को क्यों है गधों से नफरत

पीएम नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा, गुजरात के गधों से अख‌िलेश को इतनी नफरत है लेक‌िन ये वही गुजरात है ज‌िसने गांधी, वल्लभ भाई पटेल को जन्म द‌िया था। ये वही गुजरात है जहां भगवान कृष्ण बस गए थे। देश का हर कोना हमारा है ‌इतनी नफरत आपको शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री ने कहा, अख‌िलेश के अज्ञान का मैं क्या कहूं, ज‌िनको उन्होंने गले लगाया है उसी यूपीए सरकार ने गधों पर स्टाम्प न‌िकाला था। अब तो आपको पता चला गया होगा क‌ि गधा क‌ितना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा क‌ि सरकार बनते ही पुराना बकाया जल्द से जल्द लौटा द‌िया जाएगा और आगे से गन्ना क‌िसानों का भुगतान 14 द‌िन में करने की परमानेंट व्यवस्था कर दी जाएगी। नरेंद्र मोदी ने बहराइच से अपना नाता बताया और कहा जब मैं संगठन का काम देखता तो बहराइच में मेरा आख‌िरी कार्यक्रम हुआ था ‌इसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई ज‌िम्मेदारी दी गई। इसल‌िए बहराइच मुझे हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, मैं यूपी का सांसद भी हूं। सांसद होने के नाते मैं बहराइच के लोगों को वादा करता हूं क‌ि बीजेपी की सरकार के गठन के बाद जब पहली मीट‌िंग होगी तो देखूंगा का क‌िसानों का कर्ज माफ हो जाए। 

बहरा‌इच ब्रह्मा की धरती है लेक‌िन इसे लूट-खसोट और खनन का गढ़ बना द‌िया गया है। उन्होंने कहा क‌ि मैंने सुना है के यहां मह‌िलाओं के स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी की खबर थी। 65 साल की मह‌िला को पांच बार प्रसूता द‌िखाकर पैसे मार ल‌िए गए। देख लीज‌िए ये अख‌िलेश और राहुल कैसे काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, राम-कृष्ण की धरती पर मां-बेट‌ियों का जीना मुश्क‌िल करने वाले कौन हैं? हर थाने को सपा का कार्यालय बना द‌िया है।
 

गायत्री प्रजापत‌ि का मंत्र जपने वाले को नहीं सत्ता में आने का हक

पीएम नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा, गायत्री प्रजापत‌ि पर रेप के मामले में एफआईआर दर्ज है ‌इसके बाद भी ये लोग उसके ल‌िए वोट मांग रहे हैं। मोदी ने कहा, हम शुभ काम में गायत्री मंत्र जपते हैं लेक‌िन ये गायत्री प्रजापत‌ि का मंत्र जपते हैं। ऐसे लोगों को सत्ता में आने का अध‌िकार नहीं है।

उन्होंने कहा, हम व‌िकास का नाम लेते हैं तो उसका मतलब है व‌िकास। हम बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते हैं। आसमान से तारे तोड़कर लाने की बात नहीं करते हैं। हमने दवाएं सस्ती करवाईं। सरकार गरीब के ल‌िए होती है। गरीब की मेहनत से देश आगे बढ़ रहा है। हम धन्नासेठों के ल‌िए नहीं गरीबों के ल‌िए काम करते हैं। भ्रष्टाचार और कालाधन ऐसी जुगलबंदी है क‌ि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब कालाधन नहीं बंद होगा इसी चक्र को खत्म करने के ल‌िए मैंने नोटबंदी की। अब ये कालाधन जमा हो गया और जांच हो रही है क‌ि ये धन कहां से आया, क‌िसका है।

मोदी ने कहा, छोटे व्यापार‌ियों से मेरी लड़ाई नहीं है। देश की मुसीबत उन लोगों ने पैदा की है जो पद पर बैठकर लोगों को लूटते हैं। कागज पर साइन करके बड़े-बड़े नेताओं और बाबुओं ने लूटा है। मेरी लड़ाई ऐसे ही लोगों से है। फाइल इधर से उधर ले जाने के ल‌िए पैसे लेने से बड़ा कोई पाप नहीं है और इसके ल‌िए मुझे आपका आशीर्वाद चाह‌िए। मोदी ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा, मा‌फ‌ियाओं से मुकाबला करने की ताकत दीज‌िए।

 
विज्ञापन

देखें बस्ती में क्या बोले मोद

नरेंद्र मोदी
बस्ती में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम ऐसी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाए हैं क‌ि आप प्राकृतिक कारणों से बुआई नहीं कर पाए हैं तो भी आपका नुकसान नहीं होगा। वहीं ईश्वर की कृपा से आपका नुकसान नहीं हुआ, फसल कट गई और अचानक अप्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो गई तो भी बीमे का पैसा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, जहां-जहां बीजेपी सरकारें हैं वहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ 50 फीसदी से ज्यादा लोग ले चुके हैं जबक‌ि यूपी में 12 फीसदी लोगों तक ही ये योजना पहुंची है। प्रधानमंत्री ने कहा क‌ि यूपी सरकार सो रही है और किसान विरोधी है। कहा क‌ि हमने नीम कोट‌िंग करके यूरिया की कालाबाजारी रोकी। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने सभी राज्यों से बात की क‌ि सभी को 24 घंटे बिजली मिलनी चाह‌िए। हिंदुस्तान के सभी राज्यों ने ये केंद्र से समझौता किया लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री ने केंद्र से मदद लेने से मना क दिया। ये गुनहगार सरकार है जिसकी वजह से आप लोगों को अंधेरे में जीना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा यूपी को बिजली नहीं मिलती लेकिन मुख्यमंत्री चौराहे पर जाकर बिजली मिलती है। अगर पूरे देश का व‌िकास करना है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश का व‌िकास होना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा, हत्या, लूट, बलात्कार यहां यही मुख्य कारोबार बन गया है। अपहरण यहां का मुख्य उद्योग बन गया है।

यूपी में नौकरी के ज‌ितने कांड हुए, इलाहाबाद की कोर्ट को डंडा चलाना पड़ा। इसका मतलब गड़बड़ी हुई है, भाई-भतीजावाद चला है और होनहारों को नौकरी से व‌ंच‌ित रखा गया है। जो भी गड़बड़‌ियां हुई हैं बीजेपी की सरकार आते ही कच्चा च‌िट्ठा खोल द‌िया जाता है। नरेंद्र मोदी ने अखिलेश सरकार पर नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस पर भी वार किया और कहा, इस पार्टी का कल्पना दारिद्र देखिए कि 2014 का चुनाव ये गैस के सिलेंडर को मुद्दा बनाकर लड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें