फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luknow: पीएम मोदी कर सकते हैं गोमतीनगर स्टेशन का लोकार्पण, 15 फरवरी को रेलवे प्रशासन को होगा हैंडओवर

Sat, 10 Feb 2024 06:22 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

19 फरवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में आएंगे वो गोमती नगर रेलवे स्टेशन का भी शुभारंभ कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
एयरपोर्ट की तर्ज पर बना गोमतीनगर स्टेशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने जिस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की नींव रखी थी, उसके विश्वस्तरीय बनने का इंतजार करीब छह साल बाद खत्म होने को है। 15 फरवरी तक स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टेशन का शुभारंभ करवाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2024 के लिए राजधानी आने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि इस अवसर पर गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ भी उनसे करवाया जा सकता है। हालांकि, इस मामले पर पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर अभी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने गोमती पार की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए गोमतीनगर स्टेशन की नींव रखी थी। दो पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव वाले हाल्ट से बढ़कर पांच प्लेटफार्मों वाला स्टेशन बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में रेलवे लैंड डेवपलमेंट अथॉरिटी आरएलडी को करीब 385 करोड़ रुपये में स्टेशन को विकसित करने का जिम्मा मिला।

ये भी पढ़ें - वोट बैंक खिसक जाने के डर से नहीं जाते अयोध्या... सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बजट 2024: राम को लाने का दावा करने वाले उनका अपमान करते हैं... प्रभु श्रीराम के नाम पर राजनीति बंद करें


आरएलडीए ने विभूतिखंड की तरफ कामर्शियल ब्लाॅक बनाकर उसे लीज पर दिया। इससे होने वाली आय से गोमतीनगर स्टेशन को भी बनाया गया। स्टेशन का निर्माण 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। एयर कानकोर्स, वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, लाउंज की सुविधा भी दी गई है। नए टर्मिनल पर 14 लिफ्ट और 13 एस्केलेटर लगाए गए हैं। सोलर पावर से स्टेशन बिल्डिंग जगमगाएगी। गोमतीनगर स्टेशन पर आरएलडीए ने चार लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में दो काॅमर्शियल ब्लाॅक भी विकसित किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें