फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री लखनऊ में, देखें उनका मिनट टु मिनट कार्यक्रम

Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर स्वागत करते राज्यपाल और सीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। उनके यहां आगमन पर इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं, सरकार ने अफसरों को विशेष हिदायत दी है कि लविवि में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जैसी घटना प्रधानमंत्री के साथ न होने पाए।
विज्ञापन


आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस-जिस रास्ते से गुजरेंगे, उसके आस-पास की गलियों को बल्लियां लगाकर बंद किया जाएगा। 

उनका काफिला जिधर से गुजरेगा, वहां की हर गली में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के गुजरने के बाद ही गली का ट्रैफिक खोला जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लखनऊ को डीजीपी मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। एलआईयू के पुलिस कर्मियों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जहां भी कुछ संदेह की स्थिति सामने आए तत्काल कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

राजधानी में पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी
शाम 4.50 अमौसी एयरपोर्ट पर आगमन
शाम 4.55 एयरपोर्ट से सीडीआरआई के लिए चौपर से प्रस्थान
शाम 5.15 सीडीआरआई परिसर में पीएम का आगमन
शाम 5.20 से 5.50    लैब विजिट, प्रदर्शनी का लोर्कापण, वृक्षारोपण
शाम 6.00 एकेटीयू परिसर के लिए प्रस्थान
शाम 6 बजे से 6.45   एकेटीयू परिसर के नए परिसर का उद्घाटन, 400 केवी लखनऊ-कानपुर डीसी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण, पीएम आवास योजना के दस लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरण
शाम 6.50   एकेटीयू परिसर से पीएम का काफिले की राजभवन रवानगी 
शाम 7.20 राजभवन आगमन
रात्रि 8.15  सीएम आवास 5 केडी पर आयोजित भोज के लिए रवानगी
रात्रि 9.30   सीएम आवास से पुन: रात्रि विश्राम के लिए राजभवन आगमन

21 जून 2017
सुबह 6.15 राजभवन से योग दिवस कार्यक्रम स्थल रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल को प्रस्थान
सुबह  6.30 रमाबाई रैली स्थल पर आगमन व योग आसन में हिस्सेदारी
सुबह 7.55   कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट रवानगी 
सुबह 8.05   एयरपोर्ट से दिल्ली वापसी     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें