फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने योगी की थपथपाई पीठ, बोले- यूपी की बीमारी ठीक करने में लगे हैं सीएम

Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, योगी यूपी की कई साल की बीमारियों को ठीक कर रहे हैं। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उमंग और उत्साह के साथ विकास की राह पर चल पड़ा है।
विज्ञापन


योगी प्रदेश के कई सालों के अवरोध को एक-एक कर दूर करते हुए प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए योगी व उनकी टीम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं। बुधवार को वे 51,560 लोगों के साथ रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग करेंगे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद एकेटीयू में आयोजित समारोह में मोदी ने कहा, आज पूरा देश यूपी पर निगाहें जमाए हुए है। देश के हर कोने में यूपी की घटनाओं पर नजर है।
विज्ञापन


योगी के नेतृत्व में एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 400 केवी की लखनऊ-कानपुर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र भी दिए। पीएम ने सीडीआरआई के नए कैंपस का दौरा भी किया।

सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
पीएम ने कहा, एकेटीयू आने से पहले मैं सीडीआरआई गया। जहां वैज्ञानिक मानवता के लिए जिंदगी लैब में खपा रहे हैं। वैज्ञानिक एक प्रकार से आधुनिक युग के ऋषि हैं। देश में आरोग्य के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं। एक दवा बनाने में सैकड़ों वैज्ञानिक लगते हैं। वैज्ञानिक एक नई दवा बनाते हैं, लेकिन उससे पहले नया रोग पैदा हो जाता है। हमें सस्ती दवाएं देने की चुनौतियों पर विजय पाना है।

पीएम ने युवाओं को किया प्रेरित
-भारत के पास नौजवानों की फौज है। हाथ में हुनर और साथ में टेक्नोलॉजी हो तो नौजवान विश्व में अपना डंका बजा सकते हैं। साइंस इज यूनिवर्सल बट टेक्नोलॉजी मस्ट बी लोकल

-टेक्नोलॉजी युवा पीढ़ी के लिए है। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना इसी दिशा में कदम है। देश के पास टेक्निकल ज्ञान है, इसको संकलित कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

-भारत के युवाओं को जब भी मौका मिला उन्होंने हमेशा कीर्तिमान बनाया। मंगल तक पहुंचने वाला भारत पहला देश है। दुनिया को अचरज हो गया कि भारत के लोग इतने सस्ते में मंगल की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक की भी तारीफ

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ राज्यपाल राम नाईक की भी तारीफ  की। उन्होंने कहा कि यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना कठिन है, लेकिन राम नाईक समय से परीक्षाएं कराने व रिजल्ट जारी करवाने में सफल हुए हैं। नाईक जी फोकस काम करने के आदी हैं। राम नाईक बारीकी से काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। योगी की सरकार में उन्हें काम करने में और सुविधा हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें