प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : दूरदर्शन
अगले महीने लखनऊ में कई बड़े आयोजन होंगे। इसमें प्रमुख रूप से तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं 6 जून को राष्ट्रपति लखनऊ आएंगे। वह विधान सभा मंडप में विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार तीन जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 7500 करोड़ रुपये से अधिक की 1500 परियोजनाओं की शुरुआत होगी। 2018 में आयोजित इंवेस्टर समिट के बाद यह तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे। वहीं, अगले महीने चार दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम 4 से 7 जून तक का है। वह 6 जून को उत्तर प्रदेश विधानसभा मंडप में विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष आज लखनऊ में
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज लखनऊ में रहेंगे। वह विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में का उद्घाटन करेंगे।