फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को बांटेंगे 3.46 लाख पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को ऋण

Sat, 24 Oct 2020 09:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूपी के रेहड़ी व पटरी दुकानदारों के 3,46,150 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी 27 अक्तूबर को इन रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार पटरी दुकानदारों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्रियान्वित की जा रही है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में प्रदेश में अब तक 6,22,167 आवेदन मिले हैं। इनमें से 3,46,150 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। इस योजना के लाभार्थी को 10 हजार रुपये ऋण के रूप में बिना धरोहर के उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऋण का भुगतान लाभार्थी साल भर में या इससे पहले भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें