फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले, संकट किसी पर भी आ सकता है इसलिए भविष्य की चिंता करें

Thu, 28 Jun 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार की सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में प्रधानमंत्री से संवाद करने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 12 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश के कई जिलों के लोगों से संवाद किया। हालांकि उन्होंने सीतापुर के किसी भी लाभार्थी से संवाद नहीं किया। लेकिन पीएम की ओर से दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां पाकर सभी उत्साहित नजर आए।

वीसी में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनिश्चितता से भरा है। कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है। आने वाला संकट अमीर और गरीब का भेद कर नहीं आता है। वह किसी पर कभी भी आ सकता है। इसलिए हम सबको भविष्य की चिंता करते हुए बीमा के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील, गरीबों के कल्याण को समर्पित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा योजना जैसी सुरक्षा योजनाएं शुरू की गई हैं।

मोदी ने कहा कि किसी व्यक्ति के चले जाने के बाद उसके परिवार को मुश्किल घड़ी में आर्थिक संबल मिले यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत 330 रुपये में दो लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना को अब तक लगभग साढ़े पांच करोड़ लोगों ने अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें