फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चार घंटे रहेंगे मोदी, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Fri, 22 Jan 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी में साढ़े चार घंटे रहेंगे। इस दौरान वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ-साथ ई-रिक्शा वितरण करेंगे और अंबेडकर महासभा परिसर में डॉ. अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री पारसनाथ यादव मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी से बातचीत करके सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


मोदी वाराणसी से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर 2.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के अलावा शासन-प्रशासन के आला अधिकारी पीएम की अगवानी करेंगे।

...इस दौरान ये होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

मोदी का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री लौट जाएंगे जबकि राज्यपाल राम नाईक व मंत्री पारसनाथ यादव प्रधानमंत्री के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बीबीएयू पहुंचेंगे।

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से ही पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज में ई- रिक्शा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

काल्विन कॉलेज से पीएम का काफिला सड़क मार्ग से विधान भवन के सामने स्थित अंबेडकर महासभा परिसर पहुंचेगा जहां वे डॉ. अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सड़क मार्ग से ही अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 6.40 बजे वे अमौसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

दिए गए खास सतर्कता के निर्देश

प्रधानमंत्री के वाराणसी व लखनऊ आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की स्नाइपर्स टीम ने बृहस्पतिवार को वाराणसी व लखनऊ में मोर्चा संभाल लिया है।

आईजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया कि एसपीजी के अफसरों ने रिहर्सल के बाद जो कमियां बताईं, उन्हें भी दुरुस्त कर लिया गया है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां देखें मोदी के आगमन का पूरा कार्यक्रम

2.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
2.15 बजे हेलीकॉप्टर से बीबीएयू के लिए प्रस्थान
2.35 बजे बीबीएयू हैलीपैड
2.45 बजे बीबीएयू दीक्षांत समारोह स्थल

2.45 से 4.00 बजे बीबीएयू का दीक्षांत समारोह
4.05 बजे बीबीएयू से प्रस्थान
4.10 बज हैलीकॉप्टर से बीबीएयू से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान

4.35 बजे आगमन पुलिस लाइन
4.40 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड से कॉल्विन कॉलेज के लिए प्रस्थान
4.45 बजे कॉल्विन कॉलेज आगमन
4.45 से 5.45 बजे भारतीय माइक्रो क्रेडिट के ई- रिक्शा वितरण कार्यक्रम में

5.50 बजे कॉल्विन कॉलेज से अंबेडकर महासभा के लिए प्रस्थान
5.55 बजे अंबेडर महासभा परिसर आगमन
5.55 से 6.15 बजे डॉ. अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में

6.15 बजे अंबेडकर महासभा से अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
6.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
6.40 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें