प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में मिशन 74 को धार देने के लिए शुक्रवार को अमरोहा व सहारनपुर में विजय संकल्प जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी अमरोहा लोकसभा की रैली को गजरौला में साढ़े 11 बजे जबकि सहारनपुर की रैली को शिवांगी सिटी ननौता चौराहा में दोपहर 1:30 बजे संबोधित करेंगे।
भाजपा ने फिर से केंद्र में सत्ता पाने के लिए यूपी में 74 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं, सपा, बसपा व रालोद का गठबंधन बन जाने से भाजपा का ये मिशन आसान नहीं लग रहा।