प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के बीच जनता के बीच जाते हैं तो अच्छी बुरी बात सुनने को मिलती है। लेकिन इस बार जनता के बीच गए तो आप अनुभव अलग होगा। इन तीन महीनों में ईश्वर रूपी जनता के बीच जाना मिला तो समाज ने स्नेह, विश्वास और सम्मान दिया है। हर कार्यकर्ता को समाज की इस शक्ति को समझना चाहिए। समाज ने सेवा करने का अवसर दिया है, इस अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने गरीब का सेवा का माध्यम बनाया है। सेवा यज्ञ रुकना नहीं चाहिए, महामारी के खिलाफ लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए।
हर वर्ग तक पहुंची भाजपा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने वंचित, शोषित, दलित पीड़ित को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया है। भाजपा हर वर्ग तक पहुंची है और हर वर्ग भाजपा से जुड़ा है इसी का परिणाम है कि देश में 52 दलित सांसद भाजपा के हैं, 43 आदिवासी सांसद भाजपा के हैं, पिछड़ा वर्ग के 113 से ज्यादा सांसद भाजपा के हैं। विधानसभाओं में डेढ़ सौ से ज्यादा आदिवासी विधायक हैं।
सही समय पर लॉकडाउन से जानें बची
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सही समय में लाकडाउन के फैसले से कई ज्यादा लोगों की जिंदगी बचा पाए गए हैं। सरकार ने पौने दो लाख करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज के साथ सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली छठ पूजा तक बढ़ा दिया है।
भाजपा का डिजिटल एडिशन विकसित हुआ
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना में भाजपा ने डिटिटल एडिशन के रूप में विकसित कर दिया है। कार्यकर्ता डिजिटल तकनीक से जुड़कर सेवा भाव में लगे हैं। सात स साकार किए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रयागराज में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सात स से काम करने का संदेश दिया था। कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं ने उन्हीं सात स, सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद का प्रभाव देखने को मिला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग खुद को बचाने में जुटे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता छोड़कर गरीबों और जरुरतमंद लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की मृत्यु भी हुई है। उन्होंने कोरोना संकटकाल में सेवा कार्य के कोरोना का शिकार हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को संभालने और उनके आश्रितों की मदद करने को कहा। मंडल से राष्ट्र स्तर तक सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य मानव इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि यही कार्य यदि पश्चिम के किसी देश में हुआ होता तो लोग बातें करते कि कैसे किया होगा? प्रधानमंत्री ने भाजपा को कोरोना संकट में सेवा कार्यों, लोगों के अनुभव, गीत, पत्रों और कविताओं पर मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर पर एक डिजिटल बुकलेट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन 25 सितंबर तक जारी करने को कहा। ये बुकलेट भविष्य में लोगों को प्रेरणा देंगी। डिजिटल बुकलेट को दुनिया भर में देखा जाएगा इसलिए इसे मातृ भाषा के साथ हिन्दी और अंग्रेजी में बनाया जाए। उन्होंने राज्य और राष्ट्र स्तर पर एक एडिटोरियल बोर्ड बनाने का भी सुझाव दिया।