फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लखनऊ में रावण नहीं मारेंगे मोदी?

Sat, 08 Oct 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्तूबर को राजधानी में सिर्फ डेढ़ घंटे का समय ही बिताएंगे। पीएमओ से मिले कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री एयरफोर्स के विशेष विमान से 11 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे राजभवन जाएंगे। 
विज्ञापन


राजभवन में आधे घंटे बिताने के बाद पीएम का काफिला सड़क मार्ग से हजरतगंज, रॉयल होटल, बर्लिग्टन चौराहा, हुसैनगंज, लालकुआं, बांसमंडी नाका चौराहे से डीएवी के सामने फ्लाईओवर से शाम 6 बजे ऐशबाग रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 

पीएम यहां करीब पौन घंटा बिताने के बाद शाम 6-45 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। जहां से शाम सात बजे विशेष विमान से वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी तक पीएम विजिट का यही प्रस्तावित कार्यक्रम है। जल्द ही पीएमओ से मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा पर फुलप्रूफ व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को एयरपोर्ट से लेकर ऐशबाग में रामलीला आयोजन स्थल तक का जायजा लिया। 

यात्रा के दौरान नहीं जाएगी ब‌िजली

- फोटो : DD NEWS
एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और फिर राजभवन से ऐशबाग रामलीला समारोह स्थल तक सड़क की तरफ झुके पेड़ों की टहनियां छांट दी जाएं। 
इसके साथ ही नगर निगम व पीडब्ल्यूडी अभियंता सड़कों की मरम्मत करवा लें। नगर निगम अधिकारी अतिक्रमण चिह्नित इन्हें पुलिस की मदद से हटवाने का कार्य करें। उन्होंने सीएमओ को भी चिकित्सकों व संसाधन युक्त एंबुलेंस वाहनों की तैयारी और प्रधान मंत्री की यात्रा के दौरान अबाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था का निर्देश भी लेसा अधिकारियों को दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की फुलप्रूफ तैयारियों में जिला प्रशासन की टीम शुक्रवार को पूरे दिन जुटी रही। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर ऐशबाग में रामलीला आयोजन स्थल तक की हर नजरिए से जांच की गई। 

ऐशबाग रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के साथ मुख्य मंच पर कौन-कौन बैठेगा इसका अंतिम फैसला प्रशासन एसपीजी टीम के निरीक्षण व पीएमओ से जारी होने वाले मिनट टू मिनट प्रोग्राम के बाद ही तय रेगा। 

शहरवास‌ियों को हो सकती है मायूसी

- फोटो : PTI
एडीएम सिटी पश्चिमी जयशंकर दुबे ने बताया कि पीएम के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ब्लू बुक से जुड़े मानकों के आधार पर सुरक्षा घेरा बनाए जाने के साथ अन्य तैयारियों का खाका तैयार कर लिया गया है। 

प्रधानमंत्री के साथ मंच पर कम से कम लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बाकी वीवीआईपी व अन्य आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग कुर्सियां लगा कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 

ऐशबाग रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान समारोह में आमंत्रित लोगों के वाहनों की पार्किंग एक किलोमीटर दूर कराई जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का चयन अगले 24 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। आयोजन के दौरान किसी भी वाहन को रामलीला मैदान तक जाने की कोई अनुमति नहीं होगी।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी से ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन समारोह में सिर्फ वहीं लोग हिस्सेदारी कर पाएंगे जिन्हें प्रशासन की तरफ से सुरक्षा मानकों की जांच के बाद आमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोजन स्थल पंडाल में सिर्फ पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। 

इसके चलते हर साल शहर के इस प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में जुटने वाले शहरवासियों को मायूसी भी भुगतनी पड़ेगी। ऐशबाग रामलीला कमेटी द्वारा अब तक जारी किए गये दस हजार आमंत्रण पत्र अमान्य घोषित कर दिए जाएंगे। रामलीला कमेटी से नये सिरे से अतिथियों की सूची मांगी गई है।

पीएमओ से जांच के ल‌िए आएगी टीम

गुरुद्वारे में टेका मत्था - फोटो : PTI
पीएमओ कार्यालय की तरफ से 11 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए दो एआईजी संग एसपीजी टीम शुक्रवार को आएगी। 

टीम ऐशबाग में आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट पीएमओ भेजेगी। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम प्रोटोकॉल ने बताया कि एसपीजी टीम के शुक्रवार देर रात तक फ्लाइट से राजधानी आने की उम्मीद है। एसपीजी टीम के निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही पीएमओ से मिनट टू मिनट प्रोग्राम शनिवार देर शाम तक भेजे जाने की उम्मीद है।

पीएम यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से आने वाली पुलिस-पीएसी की टीम पुराने लखनऊ के एक दर्जन से अधिक स्कूल-कॉलेजों में ठहरेगी। जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को एक पत्र भेजकर ऐशबाग रामलीला मैदान के तीन किलोमीटर के दायरे में संचालित प्रमुख स्कूल-कॉलेजों के भवन सोमवार सुबह तक उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों की सहमति से सुरक्षा बलों के ठहराव की व्यवस्था करेंगे। 

रावण नहीं दहन करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजधानी के प्रसिद्ध ऐशबाग रामलीला मैदान में मौजूदगी को देखते हुए रामलीला कमेटी ने कमर कस ली है। समिति ने पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके अनुसार पीएम रामलीला का मेंच पर एक घंटा मौजूद रहेंगे और दस मिनट का उनका संबोधन होगा। 

वह लीला देखेंगे पर रावण दहन नहीं करेंगे। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, महापौर डॉ. दिनेश शर्मा और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल का भी संबोधन होगा। मंच पर आठ वीवीआईपी की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। 

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
शाम 6 बजे    आगमन
2 मिनट भगवान राम की आरती
महापौर डां. दिनेश शर्मा का स्वागत भाषण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह का वक्तव्य।
सवा 6 बजे से अगले 10 मिनट तक पीएम का मंच से भाषण (समय बढ़ भी सकता है)
6:25 बजे से 6:55 बजे तक रामलीला में राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन।
उसके बाद रामलीला समिति अधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापन 
शाम 7 बजे रामलीला मैदान से पीएम का प्रस्थान।

गदा, धनुष भेंट किए जाने की तैयारी

रामलीला कमेटी पीएम को स्मृति चिन्ह के रूप में सुदर्शन चक्र, धनुष-बाण, गदा, रामनामी और धातु जड़ित राम चरित मानस देने पर विचार कर रही है। 

समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक वजनी धातु के सुदर्शन चक्र, धनुष-बाण और गदा का निर्माण चल रहा है। आयोजकों के मुताबिक मैदान में पीएम श्रीराम की आरती करेंगे। श्रीराम की आदमकद प्रतिमा रखी जाएगी या फिर किसी किरदार को वहां खड़ा किया जाएगा, इस पर निर्णय एसपीजी प्रोटोकाल के बाद तय होगा। 

पीएम की फ्लीट की एंट्री के लिए मैदान का पिछला मुन्ना नगीना द्वार तोड़ा जाएगा। इस पर भी अंतिम सहमति एसपीजी दौरे के बाद ही होगी। जायजा लेने पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा ने पंडाल में लग रही टीनों को हटाने, नए टेंट लगाने के निर्देश दिए हैं।। मंच के किनारे बन रहे जिस नए मंच पर पीएम मोदी समेत वीवीआईपी बैठेंगे, ठीक उसी केमें बगल दशकों पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह भी बैठ चुके हैं।

मोदी के जाने के बाद होगा रावण दहन-आतिशबाजी

डेमो
121 फीट का रावण दहन के लिए तैयार किया जा रहा है। थीम आतंकवाद होगा। समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि तय शिड्यूल में सिर्फ रावण वध का मंचन देखना ही अभी तय है, उनके जाने के बाद ही दहन और आतिशबाजी प्रतियोगिता होगी। हालांकि कार्यक्रम में फेरबदल हो सकता है। इसकी भी तैयारी है। मंच के आसपास और पंडाल में कर्मचारियों समेत करीब 80 से 100 लोगों के लिए फोटो पहचान पत्र भी बनाए जा रहे हैं।

नगर के 11 ब्राह्मण स्वास्ति वाचन से मोदी का भव्य स्वागत करेंगे। करीब 90 फीट की डी (सुरक्षा घेरा) में पीएम, एसपीजी, उनका कमांडो घेरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता, कमेटी के चुनिंदापदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे। 

ये स्थान कॉर्नर मंच से सटा हुआ बनेगा, ताकि पीएम एक ही फ्रेम में मंच पर रावण वध की लीला और रावण के पुतले को देख सकें। इस इलाके को और पूरे मैदान को गुलाब, गेंदे, बेला और विदेशी किस्म के कुंतलों फूलों से सजो की तैयारी है। साथ ही दो दर्जन से अधिक मूविंग एलईडी मैदान के बाहर दो किमी. केइलाकों और मुख्य चौराहों पर लगवाए जाने की योजना है।

प्रशासन ने दो स्थानों पर हेलीपैड का विकल्प रखा है। डीएवी कॉलेज के अलावा रस्तोगी इंटर कॉलेज का मैदान फिलहाल टॉप पर है। यहां से रामलीला मैदान की कम दूरी को देखते हुए एसपीजी इसे भी तरजीह दे सकती है। यहां हेलीपैड का निर्माण शुक्रवार से शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

देखें पीएम की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम

डेमो - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विजयदशमी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ आगमन पर करीब 23 कंपनी फोर्स तैनात की जा रही है। इनमें 15 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स शामिल है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एडीजी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर उनकी सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा, डीजीपी जावीद अहमद सहित पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने कहा कि मोहर्रम व विजय दशमी का त्यौहार होने के कारण काफी फोर्स उसमें  लगी रहेगी। ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अधिक से अधिक पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एडीजी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि नोडल अफसर किसे बनाया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है। शनिवार को एसपीजी की टीम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व रूट का सर्वे करेगी। 

पीएम की सुरक्षा में फोर्स
रैपिड एक्शन फोर्स-8 कंपनी
आईटीबीपी-6 कंपनी
सीआईएसएफ-1 कंपनी
पीएसी-8 कंपनी
आईजी-1
डीआईजी-1
एसपी-12
एएसपी-18
डिप्टी एसपी-30
सब इंस्पेक्टर-450

ट्रैफिक के लिए
ट्रैफिक इंस्पेक्टर-2
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर-40
हेड कांस्टेबल-40
कांस्टेबल-200
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें