फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश को चौथी अर्थव्यवस्था बनाया : मुकेश शर्मा

Sat, 20 Sep 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या व प्रबुद्ध सम्मेलन मे
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। पीएम मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बीकेटी के एक लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पीएम मोदी पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। वहीं, एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने आर्थिक रूप में प्रगति की और आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना ने गरीब वर्ग का जीवन बदला है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीएसटी की दरों में संशोधन से देश के मध्यम वर्गीय एवं गरीब लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष विजय मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बीकेटी क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू, नगर पंचायत इटौंजा चेयरमैन अवधेश कमल अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरू पांडे, गौरव सिंह चौहान, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या व प्रबुद्ध सम्मेलन मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें