फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 102 एंबुलेंस मुख्यालय के कर्मी से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में बहराइच के बेडनापुर निवासी 102 एंबुलेंस मुख्यालय के कर्मचारी सुशील पाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। नाका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुशील के मुताबिक आठ सितंबर की सुबह चार बजे वह ड्यूटी खत्म होने पर अयोध्या के लिए निकल रहे थे। वह चारबाग मेट्रो स्टेशन की नीच खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। घटना के बाद सुशील अयोध्या अपने घर चले गए। वहां से लौटने पर उन्होंने बुधवार को नाका थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें