फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर पीएम मोदी ने सीएम योगी को दिया ये संदेश

Mon, 20 Mar 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी, पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के नए सीएम महंत आदित्यनाथ योगी और भाजपा को ट्विटर पर दिए संदेशों के जरिए खूब प्रोत्साहित किया। उन्हाेंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ने से लेकर भारत को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विकास पर जोर देने की बातें कहीं। वहीं सीएम महंत आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की बात सीएमओ यूपी के ट्विटर हैंडल पर कही। 
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी : @narendramodi 
शाम चार बजे :
- योगी आदित्यनाथ जी, केशव प्रसाद मौर्य जी, दिनेश शर्मा जी और उन सभी को बधाई जिन्हाेंने आज शपथ ग्रहण की। यूपी की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं।
- मुझे भरपूर विश्वास है कि नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। रिकॉर्ड डवलपमेंट होगा।
- हमारा एकमात्र मिशन और उद्देश्य विकास है। अगर यूपी विकास करेगा तो भारत विकास करेगा। हम यूपी के युवाओं के लिए अवसर पैदा करके उनकी सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

-जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए, लोगों के आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से चार राज्यों में बीजेपी ने सरकार बनाई है।
- ‘भव्य और दिव्य भारत’ बनाने के हमारे दृढ़ प्रयास जारी रहेंगे। भारत की जनशक्ति नए और बदलते भारत के उदय को शक्ति दे रही है।

सीएम ऑफिस यूपी, यूपी सरकार : @CMOfficeUP  
दोपहर दो बजे
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद हेतु शपथ ग्रहण के अवसर पर जन-जन को बधाई।
-(शपथ ग्रहण समारोह के अपडेट्स और विभिन्न नेताओं के कई बधाई संदेशों को रिट्वीट किया।)
शाम चार बजे  
-युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने हेतु दृढ़ संकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार।
-उत्तर प्रदेश की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में परिवर्तित करने हेतु कटिबद्ध उत्तर प्रदेश सरकार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें