फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल जैसे साहसी फैसले ले रहे हैं पीएम मोदी व सीएम योगी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 02 Nov 2020 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कड़े और साहसी फैसले लिए। अब वैसे ही फैसले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो गांव में घरों का स्वामित्व आम जनता को दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफियाओं के भवनों पर बुलडोजर चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधार शिला रख दी गई है। ये वो फैसले हैं जो कि मोदी व योगी ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें