फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लॉन्च हुई पीएम जन धन योजना

Thu, 28 Aug 2014 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार शाम प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है।
विज्ञापन


राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए कहा कि इससे देश के कई करोड़ गरीब लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

राजनाथ ने बताया कि इस योजना का मकसद गरीबों को खुश देखने के साथ-साथ हर घर तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाना है।

भारत बनेगा आर्थिक सुपर पॉवर

यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन व लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा के साथ कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ सिंह ने कहा कि देश बहुत जल्द आर्थिक सुपर पॉवर बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक होगा। राजनाथ ने जन धन योजना पर बात करते हुए यह भी कहा कि इस योजना का एक बड़ा लाभ यह भी कि यदि किसी दुर्घटनावश एक परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को एक लाख रुपये इंश्योरेंस के तुरंत मिल जएंगे।

राजनाथ ने योजना के ओवरड्राफ्ट सुविधा के बारे में भी बताया और कहा कि शुरुआती छह महीने में लोग पांच हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट रकम ले सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए गरीबों को हर सरकारी सविधा का फायदा भी पहुंचेगा।

बहुत आसान होगा खाता खुलवाना

अगर आपके पास किसी भी तरह का कोई सरकारी दस्तावेज पहचान (आईडी) के लिए नहीं है, तो भी आपका बैंक खाता खोला जा सकता है।

मोदी सरकार की ओर से शुरू हुए देश के 7.5 करोड़ लोगों के बैंक खाता खोलने के अभियान को जोर देने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह पहल की है।

आरबीआई की इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति बैंक जाकर अपना स्व हस्ताक्षरित फोटो और बैंक अधिकारी के सामने हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर अपना खाता खुलवा सकता है।

हालांकि, खाते को चालू रखने के लिए खाताधारक को एक साल के अंदर अपनी पहचान के लिए सरकारी दस्तावेज पेश करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है, तो उसका खाता बंद किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जन-धन योजना की राज्य स्तरीय लांचिंग के दौरान दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ। लगभग शाम 4.20 पर प्रारंभ हुए समारोह में सबसे पहले मुख्य सचिव और फिर केंद्रीय गृहमंत्री के संक्षिप्त संबोधन हुए।

राजनाथ का भाषण खत्म होते ही मंच के दोनों तरफ लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा समारोह की लांचिंग का लाइव प्रसारण शुरू हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें