फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी के विकास की पीएम 25 को करेंगे वर्चुअल समीक्षा, डीएम को दिए गए निर्देश

Sun, 20 Jun 2021 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या के ग्लोबल विकास के विजन डॉक्यूमेंट समेत अब तक हुए विकास कार्यों का अब 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के ग्लोबल विकास के विजन डॉक्यूमेंट समेत अब तक हुए विकास कार्यों का अब 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद समीक्षा कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को मुरम्मल तैयारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में घोटाले के आरोपों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी भी वर्चुअल समीक्षा बैठक में पर्यटकों को धार्मिकता के साथ आधुनिकता व प्रदूषण मुक्त नई अयोध्या पर डीएम से लेकर नगर निगम, प्राधिकरण और लखनऊ की आवास विकास समेत पर्यटन के अधिकारियों से जानकारी लेंगे और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। 

नगर आयुक्त विशाल सिंह कहते हैं कि इसके लिए अभी तय कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 25 जून को तैयार रहने के निर्देश डीएम को दिए गए हैं। बताया जाता है कि बैठक में प्रधानमंत्री एक-एक योजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें