लखनऊ। राजधानी के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उल्लास का माहौल दिखा। विश्वविद्यालयों में कुलपतियों व कॉलेजों में प्राचार्यों ने तिरंगा फहराकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और आत्मसमीक्षा का अवसर है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रति विवि की प्रतिबद्धता जताई।
नगर निगम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय व कालीचरण पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालयों में गणतंत्र दिवस मनाया गया।