फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुशनुमा मौसम में वन्यजीवों की किलकारी, चिड़ियाघर में बढ़े दर्शक

विज्ञापन
चिड़ियाघर में मस्ती करते शेर-शेरनी।
विज्ञापन
लखनऊ। शनिवार सुबह हुई बारिश ने राजधानी के मौसम को खुशनुमा बना दिया। इससेबीते कुछ दिनों से तपिश और भीषण गर्मी की वजह से शांत रहने वाले लखनऊ चिड़ियाघर का माहौल भी बदला-बदला नजर आया। मौसम में आई ठंडक के बीच वन्यजीव खेलते दिखे। दर्शकों ने भी इसका जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन


शनिवार को चिड़ियाघर परिसर के दोनों मुख्य द्वारों के खुलने से पहले ही दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी। आम दिनों में दोपहर के समय सूने रहने वाले चिड़ियाघर में दर्शकों की चहल-पहल से खासी रौनक रही। गर्मी के कारण कोठरियों में छिपे रहने वाले शेर और शेरनी शनिवार को बाहर निकलकर खेलते नजर आए। जिराफ, तेंदुआ, हिप्पो, चिंपैंजी और बाघ भी बदले हुए मौसम का लुत्फ उठाते दिखे।चिड़ियाघर के उप निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि शनिवार को करीब चार हजार दर्शक पहुंचे थे। वन्यजीवों को निहारने के साथ-साथ उन्होंने बाल रेल और एडवेंचर जोन का भी मजा उठाया।

चिड़ियाघर में मस्ती करते शेर-शेरनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें