फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग की दोनों याचिकाओं पर साथ होगी सुनवाई

Thu, 19 Sep 2013 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों मुजफ्फरनगर दंगों की पोल खोलते स्टिंग ऑपरेशन पर गुरुवार को एक याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच पर दायर की गई।
विज्ञापन


यह याचिका लखनऊ के वी द पीपल नाम के एक एनजीओ के महासचिव प्रिंस लेनिन ने दायर की है।

जानकारी के मुताबिक, इसमें आजम खां को पार्टी बनाया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि आज सुबह ही हाईकोर्ट में दायर की गई इस याचिका को बेंच ने न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि दोपहर दो बजे इस पर सुनवाई का भी समय दे दिया।

सुनवाई के दौरान बेंच ने इस याचिका को नूतन ठाकुर द्वारा डाली गई याचिका के साथ संबद्ध कर दिया। गौरतलब है कि नूतन ठाकुर ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। राज्य सरकार के पास इस पर अपना पक्ष पेश करने के लिए दो हफ्ते का वक्त है।
विज्ञापन


अमर उजाला डिजिटल टीम को मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें दो बड़े मसलों को उठाया गया है। पहला, स्टिंग ऑपरेशन की प्रॉपर जांच कराई जाए और दूसरा, भारत के संविधान की धारा-355 के तहत केंद्र सरकार को निर्देश दिए जाएं कि यूपी में उपद्रव की स्थिति की हिफाजत करे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें