अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के यूपी के तीन सितारों शिवा सिंह, शिवम मावी और आर्यन जुयाल को यूपी सरकार ने सम्मानित करने का एलान किया है।
विज्ञापन
खेलमंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीनों क्रिकेटरों को जल्द ही सम्मानित करेंगे। जल्द ही पुरस्कार की राशि तय कर सम्मान की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।