फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायराथॉन चैंपियनशिप में देशभर से जुटे खिलाड़ी

विज्ञापन
टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रथम राष्ट्रीय टायराथॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।
विज्ञापन

मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह व पवन सिंह और टायराथॉन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व विधायक जय कुमार सिंह, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय, लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के सम्मान और भगवान गणेश की वंदना से हुई।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अभिनव प्रयास की सराहना की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह खेल बच्चों की रचनात्मकता और शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण (टायर रीसाइक्लिंग) का भी अद्भुत संदेश दे रहा है। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

टायराथॉन एक अनूठा स्वदेशी खेल है जो साधारण टायर को खेल उत्कृष्टता के साधन में बदलता है। यह शारीरिक शक्ति, चपलता, सहनशक्ति और मस्तिष्क व शरीर के बीच बेहतरीन संतुलन स्थापित करता है। टायराथॉन महासंघ ऑफ इंडिया के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक अलग-अलग आयुवर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

टायराथॉन चैंपियनशिप में टायर चलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें