फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खिलाड़ी पहुंचे, यूपी प्रो हैंडबॉल लीग नौ से

विज्ञापन
यूपी प्रो हैंडबाॅल लीग की जानकारी देते अमित पांडेय आनंदेश्वर पांडेय व सबिता कलवार (दाएं से
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में नौ अप्रैल से शुरू होने वाली यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हंै। लीग में भाग लेने के लिए काशी किंग्स, मथुरा ब्रजस्टार्स और गाजियाबाद पैंथर्स के खिलाड़ियों ने लखनऊ आकर अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन


यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि लखनऊ इस वक्त देश का स्पोर्ट्स हब बना हुआ है। यहां आईपीएल मैचों के बीच हम प्रदेश की पहली प्रो हैंडबॉल लीग शुरू कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य हैंडबॉल को वही चमक-धमक और पेशेवर मंच देना है, जो आज क्रिकेट या कबड्डी को हासिल है। इस लीग में कुल छह टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। इस लीग की विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।

मौके पर लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पांडेय ने बताया कि लीग का हर मुकाबला दो मिनट के ब्रेक समेत 42 मिनट का होगा, जिससे खेल में गजब की तेजी देखने को मिलेगी। लीग में प्रतिभागी टीमों के बीच 15 मुकाबले होंगे। प्रतिदिन तीन मैच होंगे। माैके पर लीग की ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री सबिता कलवार माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी किंग्स: आइकन प्लेयर - अनीश यादव (इंटरनेशनल प्लेयर - वाराणसी)

मथुरा ब्रज स्टार: आइकन प्लेयर - निहाल जायसवाल (नेशनल प्लेयर - यूपी पुलिस)

नोएडा ब्लास्टर्स: आइकन प्लेयर - अंकित चौधरी (इंटरनेशनल प्लेयर - लखनऊ)

गाजियाबाद पैंथर्स: आइकन प्लेयर - अमान चौधरी (नेशनल प्लेयर – यूपी पुलिस)

बर्बरीक वारियर्स: आइकन प्लेयर - मोहित यादव (इंटरनेशनल प्लेयर - लखनऊ)

गोरखपुर राउडीज: आइकन प्लेयर - मनीष त्रिपाठी (इंटरनेशनल प्लेयर - गोरखपुर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें