बीएनए में नाटक काकोरी एक्शन का रिहर्सल करते रंगमंडल के कलाकार।
लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की सौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से नाटक का मंचन नौ अगस्त को किया जाएगा। काकोरी एक्शन नामक इस नाटक की परिकल्पना व का निर्देशन कर रहे हैं बीएनए के प्रशिक्षक डॉ. सुमित श्रीवास्तव। इस नाटक में काकोरी के शहीदों की गाथा मंच पर उतरेगी। रंगमंडल के कलाकार इसे अपने अभिनय से संवारेंगे। इसके लिए इन दिनों बीएनए में रिहर्सल की जा रही है।
डॉ. सुमित ने बताया कि सुशील कुमार सिंह कृत इस नाटक में 25 कलाकार काम कर रहे हैं। नाटक रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, शचिंद्रनाथ बख्शी जैसे क्रांतिकारियों के माध्यम से समूची मानवजाति के मन का अवलोकन करता है। नाटक में संगीत पक्ष को भी प्राथमिकता दी गई है और इसमें उत्तर भारत के लोकप्रिय गीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे... का भी इस्तेमाल किया गया है। मंचन नौ को प्रस्तावित है।
बीएनए में नाटक काकोरी एक्शन का रिहर्सल करते रंगमंडल के कलाकार।