फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगों में बच्चों ने उकेरा हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब अभ्युदय का आयोजन माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। इनर व्हील क्लब अभ्युदय की ओर से कमता चिनहट स्थित प्राथमिक पाठशाला में पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पर्यावरण के महत्व को चित्रित किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवन जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। क्लब की सचिव सुबुही अल्वी, संपादिका विभा सिंह एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ में किताब का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इनर व्हील क्लब अभ्युदय के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें