फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कला की क्लास' का हुआ समापन

Wed, 25 Jun 2014 10:52 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कला रुपन शिक्षा एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से ‘कला की क्लास’ शीर्षक से चलाई जा रही कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन


हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को बखूबी लोगों के सामने पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।

इसके बाद नाटक ‘गड़बड़झाला’ में अपने अभिनय की पेशकश की। नाटक के जरिए सूचना के अधिकार पर सवाल उठाया गया।

सरिता, तनु, साक्षी, आरती ने अभिनय किया। मंचन के बाद बच्चों ने कमली कमली गीत पर नृत्य किया।

मूक अभिनय के जरिये महिला अधिकारों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें सौम्या, सुविकृति, तनु, शीबू व अनिकेत ने भाग लिया। कार्यशाला का निर्देशन विष्णु पांडेय ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें