महानाट्य के मंचन से पूर्व स्टोरीमैन जितेश श्रीवास्तव ने शबरी की कथा सुनाई जिसे बड़ों के साथ बच्चों की भी सराहना मिली। इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच रामायण व वेद विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इसमें श्रीराम स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, बाल निकुंज कॉलेज और नवयुग पब्लिक स्कूल के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इसके बाद राम से राष्ट्र मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसमें जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने प्रस्तुति दी। उनके प्रत्येक जादू पर स्कूली बच्चों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान जुपिटर हॉल के बाहर लगी विश्व स्तर पर रामलीला और राम वन गमन पथ प्रदर्शनी भी लगी जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी मौजूद रहीं।