फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगत: वध विरुद्घ’ के जरिए दिया संदेश

Sun, 16 Mar 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
400 साल पुरानी लोकनाट्य विधा ‘भगत-वध विरुद्घ’ के जरिए पशुवध के खिलाफ यह आवाज उठाई गई भारतेंदु नाट्य अकादमी के थ्रस्ट थियेटर में।
विज्ञापन


जहां जनजाति एवं लोककला संस्थान की ओर से दो दिवसीय नाट्य समारोह के समापन में आगरा की रंगलीला संस्था व अखाड़ा दुर्गदास की ओर से भगत का मंचन किया गया।

गायन, वादन और अभिनय से भरपूर यह भगत दर्शकों को पसंद आई। भगत का लेखन 95 वर्षीय वयोवृद्ध भगत गुरु फूलसिंह यादव व परिकल्पना अनिल शुक्ल की रही।

संवाद शलभ भारती, वेशभूषा मानवी वर्मा की रही।

इसके अलावा मंच पर राकेश यादव(नेमिनाथ), नेहा(राजुल), दीपक सागर(श्रीकृष्ण), काजल गुप्त(जामवंती), योगेन्द्र दुबे(कवि), पतोलाराम(राजा उग्रसेन), शिवम(दूत), करन(बावर्ची), पीयूष व शिवम(दरबारीगण) बने।
विज्ञापन


इसके अलावा वाद्ययंत्रों में हारमोनियम पर फूलसिंह यादव, ढोलक पर यशपाल, नगाड़े पर मोतीलाल, चंग रमेश कलाजी, कटोरी गोपाल शर्मा, घंटे पर अनिल शुक्ल ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें