रंगमंच का क ख ग...और डांस की एबीसीडी...तक न जानने वाले गली-मोहल्ले के बच्चे भी महज 15 दिनों में स्टेज पर प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रख सकते हैं।
यह नजारा गोमतीनगर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में शुक्रवार को दिखा। जब लखनऊ बुक क्लब संस्था की ओर से चल रही कार्यशाला की रंगारंग प्रस्तुतियों ने ठहाकों के साथ दर्शकों को थिरकने पर भी मजबूर किया।
कार्यशाला में यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से आए 10 छात्रों के सहयोग ने विदेशी टच की झलक दिखी। मंच पर कलाकारों ने राम मिलाई जोड़ी... नाटिका से लोगों को खूब हंसाया।