जिंदा है तो प्याला पूरा भर ले.., कमली नी मैं कमली-कमली.. के साथ ही नए हिंदी-अंग्रेजी गानों पर धमाल मचाते स्कूली छात्रों के दल।
बच्चों के खुद के बैंड और छात्रों की प्रस्तुति ने शनिवार शाम संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में खूब धमाल मचाया।
यहां आतिश ग्रुप व ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए स्कूली बच्चों ने ‘बीट्स आफ-2014’ से चैरिटी फंड जुटाया।
कार्यक्रम में जयपुरिया स्कूल, ला- मार्टिनियर गर्ल्स, ब्वॉयज, स्टडी हाल के छात्रों ने प्रस्तुतियां दी। पंखुड़ी गिडवानी, मनीषा, भाविका, कृतिका ने एक से बढ़कर एक गानों पर धमाल मचाया।
कैलाश खेर के गाए ‘प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी..., कमली सांग, प्यार की ये कहानी सुनो.. एक लड़का था एक लड़की थी.., अप्सरा आली.., बेजुबां सबसे अलग...’ पर तालियां बजी।
समारोह में म्यूजिक बैंड मेटाबिग्रेड, डेस्टिनेशन, डीलाइन ग्रुप ने भी धमाकेदार संगीत पर धूम मचाई। समारोह में फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।