फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की लाठियां खाने वाले 4 होमगार्ड्स और प्लाटून कमांडर सस्पेंड, VIDEO

Thu, 22 Dec 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच डीएम पर प‌िटाई का आरोप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभय पर अपने आवास में तैनात एक प्लाटून कमांडर और चार होमगार्डों को मंगलवार रात लाठी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने पिटाई में चोट आने की बात कही है। बताया कि कुछ कर्मचारियों ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें सस्पेंड कराने की धमकी दी गई। बृहस्पत‌िवार को इन पांचों को सस्पेंड कर द‌िया गया।
विज्ञापन


पिटाई के बाद ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को बर्खास्त करने का फरमान भी जारी कर दिया गया। घायल होमगार्डों ने कोतवाली देहात में मामले की तहरीर दी है। होमगार्ड एसोसिएशन ने केस न दर्ज होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र में डीएम का आवास है। इसके पीछे के हिस्से में कई चंदन के पेड़ लगे हैं। 19 दिसंबर की रात यहां लगे दो पेड़ चोरी से काट लिए गए। पीछे के हिस्से में होमगार्ड दरबारी लाल और शिवकुमार तिवारी की ड्यूटी लगती है। 
विज्ञापन


जबकि होमगार्ड विभाग में तैनात रिसिया कंपनी के प्लाटून कमांडर हरिश्चंद्र शर्मा को रायफल की देखरेख और सामने की तरफ होमगार्ड धर्मराज व मोहम्मद कमरुद्दीन की ड्यूटी होती है।
Trending Videos

डीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग

चोट द‌िखाते होमगार्ड - फोटो : amar ujala
होमगार्डों का आरोप है कि मंगलवार रात डीएम अभय ने सभी को एक साथ बुलाया। मौके पर जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। 
डीएम ने लाठी उठाकर पेड़ चोरी होने में मिलीभगत की बात कहते हुए लाठी से पीटने लगे तो उन्हें सस्पेंड कराने की धमकी दी। 

होमगार्ड एसोसिएशन अध्यक्ष गजराज पाठक ने डीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिला कमांडेंट से बात करने का प्रयास किया गया।

स्टेनो ने उठाया फोन बोले साहब नहीं हैं

पीड़‌ित होमगार्ड - फोटो : amar ujala
लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ रीच बताता रहा।  देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसपी से बात की जाएगी।

डीएम बहराइच के सीयूजी मोबाइल नंबर पर शाम पांच बजे के करीब फोन किया गया। मोबाइल फोन स्टेनो ने रिसीव किया। बोले साहब नहीं है। आएंगे तो आप से बात कराने का प्रयास करूंगा। आगे देखें वीड‌ियो...
विज्ञापन

देखें वीड‌ियो

डीएम पर लगा लाठी चलाने का आरोप - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें