लखनऊ। गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में एक पेड़ मां के नाम-2.0 अभियान के तहत यहां के अधिकारियाें व कर्मचारियों ने मिलकर शीशम, कटहल, आम, अमरूद और नींबू के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह 10ः30 बजे अकादमी के प्रांगण में अकादमी के अलावा कथक केंद्र और रेडियो जयघोष के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने संस्कृति विभाग के वित्त नियंत्रक कृष्ण कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष अमित अग्निहोत्री को अंगवस्त्र व पौधे भेंटकर सम्मानित किया।
लखनऊ पूर्वी सीट के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरानगर ए ब्लॉक में पौधरोपण किया। साथ ही, एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए सभी को जागरूक किया। बुधवार सुबह नौ बजे कोना पार्क में एक पौधरोपण अभियान में पुरुषों के साथ महिलाओं भी भाग लिया। सभी ने बच्चे की तरह पौधे की देखभाल करने की शपथ ली। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुनील त्यागी, आरडब्ल्यूए के सदस्य राजीव गोयल, आदित्य बली, देवाशीष सक्सेना, आरके जोशी, सुधीर मिश्रा एवं, मीना सोती आदि लोग मौजूद रहे।