फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्यों पर 310 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम शहर में करीब 310 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें सड़क निर्माण, कचरा प्रबंधन और वायु गुणवत्ता सुधार के कार्य कराए जाएंगे। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि बीती 21 अक्तूबर को अवस्थापना समिति की बैठक भी हुई थी। इसमें बजट को मंजूरी दी गई और कौन-कौन से कार्य कराए जाए यह तय हो गया है। दिसंबर में काम भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

ये प्रमुख कार्य होंगे
नगर निगम जोन दो व छह के नए कार्यालय भवन का निर्माण -35 करोड़
- सड़क एवं नाली सुधार, निर्माण - 25 करोड़
- कल्याण मंडप एवं विद्यालय / महाविद्यालयों का निर्माण / सुधार / सौंदर्यीकरण - 20 करोड़
- रामायण / लक्ष्मण पार्क / थीम पार्क के लिए अतिरिक्त - 12 करोड़
- कुकरैल नदी किनारे रामानुज वन / उद्यान का निर्माण, विद्युतीकरण व सुंदरीकरण - 6 करोड़
- केंद्रीय कार्यशाला के लिए उपकरण / फर्नीचर / निर्माण / सुधार - 5 करोड़
- बसहा स्थित हाई-टेक नर्सरी के पहुंच मार्ग व आंतरिक मार्गों का आरसीसी निर्माण - 5 करोड़
- शहर के विभिन्न वाटर बॉडीज का विकास व सौंदर्यीकरण - 5 करोड़
- नादरगंज मुख्य मार्ग से कान्हा उपवन प्राथमिक विद्यालय तक आरसीसी एप्रोच रोड व ड्रेन - 5.50 करोड़
- चकबस्त स्थित नव निर्मित जोनल कार्यालय में बैंक / कैंटीन के ऊपर अतिरिक्त हॉल व कक्ष, वॉक-वे व स्टोरेज के लिए कॉम्पैक्टर - 4.98 करोड़
- कान्हा गोशाला में 39 स्टाफ क्वार्टर का निर्माण - 4.77 करोड़
- बाढ़ पंपिंग स्टेशन जानकीपुरम पर नए पंपों की स्थापना - 3.50 करोड़
- नगर निगम के आंतरिक / विस्तारित क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था - 3 करोड़
- विभिन्न चौराहों एवं गोशाला में स्कल्पचर स्थापना - 3 करोड़
- 10 नग 10 सीटर मोबाइल टॉयलेट की आपूर्ति - 1.80 करोड़
- 25 नग 5000 लीटर क्षमता के स्टेनलेस स्टील टैंकर - 1.46 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें