रुद्र के परिवार को 51 हजार की मदद।
गुडंबा। डिडौली निवासी सात वर्षीय रुद्र राय के परिवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला ने बुधवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने रुद्र के इलाज, पुनर्वास और शिक्षा के साथ भविष्य सुरक्षित करने में हर संभव मदद का भरोसा दिया। रुद्र 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। संक्रमण फैलने पर डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।
रुद्र के परिवार को 51 हजार की मदद।