फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEMU Trains: 15 मेमू ट्रेनों को पटरी पर उतारने की तैयारी, 45 हजार दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 24 Feb 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish Planning to run 15 Memu trains Lucknow to many cities.

सार

15 मेमू ट्रेनों को लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर रूट पर चलाने की तैयारी है। इससे करीब 45 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर आदि रूटों पर 15 मेमू ट्रेनों को उतारने की तैयारी है। इससे करीब 45 हजार दैनिक यात्रियों को राहत हो जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना के दौरान मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित मेमू ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद जब कोविड खत्म हुआ तो आहिस्ता-आहिस्ता सारी ट्रेनें पटरी पर लौट आईं, लेकिन मेमू का संचालन बंद ही रखा गया। दैनिक यात्रियों की लगातार मांग पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू शुरू की, जिसे एक्सप्रेस बनाकर पटरी पर उतारा। इस ट्रेन को यात्रियों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।

ये भी पढ़ें - पैसे दीजिए, मनमाफिक मिलेगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट...केजीएमयू की मॉर्च्युरी में सौदेबाजी का घिनौना खेल उजागर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: सलमान खुर्शीद ने जताई नाराजगी, सीट जाने से दूसरा ठिकाना तलाश रहे हैं कई कांग्रेसी नेता
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों की डिमांड पर अब 15 ट्रेनों को अलग-अलग डेस्टिनेशन तक चलाने की तैयारी है। रेलवे अफसर बताते हैं कि मेमू के नए रैक यात्रियों को राहत देंगे। रैक तैयार हो गए हैं। इनका आवंटन होना है। महीने भर के अंदर ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं, ऐसे आसार जताए जा रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि नई मेमू ट्रेनों का संचालन लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर आदि रूटों पर किया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों को महंगे बस सफर की जरूरत नहीं पड़ेगी। सस्ती दरों पर यात्रा कर लखनऊ आ जा सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें