फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी गैंग से लेकर आलू किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, ये है तैयारी

Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस ने आगामी बजट सत्र में अपने विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को पूरी तैयारी के साथ सवाल उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि शहरों में जगह-जगह सक्रिय भिखारी गैंग से लेकर आलू किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाए। ताकि, आम  लोगों में कांग्रेस के आक्रामक रुख का संदेश जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में 8 फरवरी से बजट सत्र आहूत किया गया है। कांग्रेस ने अपने एमएलए और एमएलसी से कहा है कि वे जिन सवालों को सदन के अंदर उठाएं, उनसे संबंधित तथ्यों को पहले ही अध्ययन करके इकट्ठा कर लें।

कांग्रेस के विधानसभा में सात और विधान परिषद में दो सदस्य हैं। प्रदेश नेतृत्व ने अपने सदस्यों से कहा है कि अगर वे तथ्यों के साथ सदन में अपनी बात रखेंगे तो संख्याबल कम होने पर भी अपना लोहा मनवा सकते हैं। सभी सदस्यों को समय रहते अपने सवाल भी लगाने के लिए कहा है, ताकि उन्हें सदन के भीतर उठाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन


कांग्रेस के सदस्य मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, जगह-जगह सक्रिय भिखारी गैंग, किसानों व बेरोजगारी की समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे। सरकार से निवेश के प्रस्तावों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी करेंगे। इन निर्देशों के तहत कांग्रेस के सदस्यों ने सवाल लगाने शुरू भी कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें