घर वालों के साथ दिवाली मनाने के बाद कार्य क्षेत्र के लिए लौटने में लोगों को खासी मुश्किलें आएंगी। एक ओर जहां ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, वहीं हवाई जहाज का किराया कई गुना महंगा हो गया है। लखनऊ से मुंबई, पुणे व बेंगलुरू जाने वालों को खासी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
मुंबई का सामान्य किराया करीब चार हजार के आसपास होता है, वहीं दीपावली बाद यह बढ़कर 22 हजार तक पहुंच गया है। जबकि पुणे का टिकट 23 हजार रुपये में बिक रहा है। यह स्थिति कनेक्टिंग फ्लाइटों की है, जबकि सीधी उड़ानों में सीटें ही नहीं मिल रही हैं।
दिवाली के बाद शुक्रवार को भैयादूज है और फिर शनिवार व रविवार को छुट्टी की वजह से लोगों के वापस लौटने का सिलसिला इन दिनों में अधिक बढ़ेगा। 11 नवंबर को लखनऊ से मुंबई का एयर इंडिया का किराया 21,827 रुपये पहुंचा है।