दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू जॉब करते हैं और घरवालों संग ईद मनाने के बाद फ्लाइट से लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है, जान लीजिए कि शनिवार को यात्रा करना किफायती रहेगा, जबकि रविवार को हवाई यात्रा तीन गुनी तक महंगी हो गई है।
बड़ी संख्या में लोग जॉब के सिलसिले से लखनऊ से बाहर रहते हैं। ईद को लेकर असमंजस की स्थिति थी इसलिए लोग अपनों के साथ ईद मनाने के लिए बुधवार से पहले ही लखनऊ आ गए थे।
ऐसे में ईद की खुशियां अपनों के साथ बांटने के बाद लौटने वालों के लिए हवाई यात्रा महंगी पड़ने वाली है। आमतौर पर लखनऊ से दिल्ली का औसत किराया 1800 से दो हजार रुपये है।
त्यौहार को देखते हुए कुछ एयरलाइंस में रविवार की यात्रा का किराया 21 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि शनिवार को जाने वालों को जेब कम ढीली करनी पड़ेगी।
देखें टिकटों के दामों में अंतर
हवाई जहाज
- फोटो : demo pic
ऐसे ही लखनऊ से मुंबई व बंगलूरू का तक का टिकट क्रमश: करीब सात-सात हजार रुपये है। ईद के बाद टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है, जिससे उनकी दरों में इजाफा कर दिया गया है। विभिन्न एयरलाइंस के टिकटों की तुलना करने पर भी आपको रियायत मिलने के आसार खत्म होते नजर आते हैं।
नौ जुलाई
एयरलाइंस दिल्ली मुंबई बंगलूरू
जेट एयरवेज 4,170 11,032 15,908
इंडिगो 4,326 8,070 17,188
विस्तारा 4,077 7,161 9,572
गो एयर 3,542 15,099 10,174
एयर इंडिया 5,982 12,475 16,280
(कीमत रुपये में)
10 जुलाई
एयरलाइंस दिल्ली मुंबई बंगलूरू
जेट एयरवेज 7,880 23,859 44,990
इंडिगो 7,239 13,839 20,205
विस्तारा 7,091 14,199 21,603
गो एयर 6,192 15,099 21,874
एयर इंडिया 21,307 24,259 35,325
(कीमत रुपये में)