भाजपा ने गुरुवार को यहां पार्टी विधायकों की बैठक में अपने दोनों उम्मीदवारों लक्ष्मण आचार्य व दयाशंकर सिंह के लिए वोट जुटाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया।
इसके मद्देनजर कुछ भाजपा विधायकों को अलग-अलग दलों के विधायकों से संपर्क व बातचीत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इस बीच जानकारी मिली है कि पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए दूसरे दलों की द्वितीय वरीयता के वोट हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
व्हिप पर फैसला आज : बैठक में पार्टी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम उम्मीदवार लक्ष्मण आचार्य की जीत तो सुनिश्चित ही है। दयाशंकर सिंह की जीत भी तय है।
जानकारी के मुताबिक, वोट के लिए व्हिप जारी करने पर कोई फैसला नहीं हो पाया। तय हुआ कि शुक्रवार सुबह जब प्रत्याशियों के लिए विधायकों के वोटों का आवंटन किया जाएगा, उसी वक्त व्हिप जारी करने या न करने पर फैसला ले किया जाएगा।